बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात घर में सो रही युवती से गांव के ही युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव में युवती रात में घर में सो रही थी। इसी दौरान बुरी नीयत से गांव के कुछ युवक घर में घुस आए। उन्होंने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बिनौली थाने पहुंचकर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला पुलिस आरक्षी की देखरेख में पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए बागपत भेजा है।