दूसरे वर्ग के युवकों पर आरोप, हिंदू जागरण मंच ने की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दूसरे वर्ग के कुछ युवकों ने सोमवार की रात एक मकान में घुसकर हमला बोल दिया। इसमें महिला सहित दो लोग घायल हो गए। उधर, हिंदू जागरण मंच ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
पीड़िता मधु शर्मा ने बताया कि मोहल्ले के ही दूसरे वर्ग के कुछ युवक उनके मकान में घुस गए और पति कपिल के साथ गाली-गलौच करते मारपीट करने लगे। वह पति को बचाने लगी तो उसकी मारपीट की गई। दोनों को घायल करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित कोतवाली पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचा और कोतवाली में तहरीर दी। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंकित बड़ौली ने कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।