फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ रहे लोगों पर हमला, बाइक भी फूंकी

विज्ञापन
बिनौली थाने में कब्जे में ली गई बाइक व फूंकी गयी बाइक। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
तालाब में पाली गई मछली बारिश के कारण ओवरफ्लो होने के कारण खेतों में पहुंच गई थी
विज्ञापन

पुलिस ने फूंकी गई बाइक के अलावा अन्य पांच बाइक कब्जे में ली, चार हमलावर हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव में तालाब में पाली गई मछलियां बारिश के कारण ओवरफ्लो होने के कारण खेतों में पहुंच गई। दो गांवों के लोग इन मछलियों को पकड़ने लगे। तालाब की देखभाल करने वालों ने इन लोगों पर हमला कर दौड़ा दिया। भगदड़ में लोग अपनी बाइकें छोड़कर भाग गए। हमलावरों ने एक बाइक भी फूंक दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फूंकी बाइक सहित छह बाइकों को कब्जे में ले लिया। साथ ही चार हमलावरों को भी हिरासत में ले लिया।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती के पास एक तालाब है। इसमें कुछ लोग मछली पालन करते हैं। कई दिन से हो रही बारिश से तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब का पानी खेतों में चला गया और मछलियां भी पहुंच गई। मछलियों को पकड़ने के लिए दोझा व बुढेड़ा सहित आसपास के गांवों के दूसरे वर्गों के दर्जनों लोग पहुंच गए। मछली पकड़ने के बारे में तालाब की देखभाल करने वाले युवक को पता चला तो वह अपने साथियों को लाठी डंडो से लैस होकर पहुंच गया। उन्होंने मछली पकड़ रहे लोगों को दौड़ा लिया। मछली पकड़ने वाले अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। इसमें से एक बाइक हमलावरों ने फूंक दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फूंकी गई सहित छह बाइक व एक साइकिल कब्जे में ले ली। इस दौरान पुलिस ने बाइक फूंकने वाले आरोपी सहित चार को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आती है तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। उधर, गांव के गणमान्य लोग इस मामले में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें