दबंगों पर लगाया मारपीट, पलायन की दी चेतावनी
बागपत। ब्राह्मण पुट्ठी गांव के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
ब्राह्मण पुट्ठी गांव निवासी विनोद उर्फ भूरा कश्यप ने एसपी कार्यालय पर शिकायत पत्र देकर बताया नाली विवाद को लेकर मारपीट में जेल गए चार आरोपियों ने अग्रवाल मंडी टटीरी में तांगा-बुग्गी सही कराकर घर जाने के दौरान रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में शिकायत कोतवाली में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को एसपी से पीड़ित लोगों ने बताया कि 15 सितंबर को जमानत पर आए चार आरोपियों ने कश्यप समाज के लोगों को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित लोगों ने कहा चारों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो गांव से कश्यप समाज के लोग पलायन करने पर मजबूर होंगे। एसपी अभिषेक सिंह ने कोतवाली पुलिस को घटना की जांच के आदेश देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।