फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल क्रय केन्द्र गांव में ही लगवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना तौल क्रय केंद्र गांव में ही लगवाने की मांग
विज्ञापन

बागपत। गाधी गांव के किसानों ने शुगर मिल के जीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर मिल का गन्ना तौल क्रय केंद्र गांव में ही लगवाने की मांग की।
गाधी गांव निवासी किसान सुशील दीक्षित ने बताया कि पिछले पांच साल से गाधी-निबाली मार्ग पर कांटा लग रहा है। किसानों ने आरोप लगाया है कि दूसरे गांव के लोग सीसीओ से मिलकर कांटा पांच किलोमीटर दूर दूसरे गांव में लगवा रहे हैं। क्रय केंद्र दूर लगने से गाधी गांव के किसानों को अंडरपास से होते हुए जाना पड़ेगा और रास्ते में कई गांव पढ़ते है जिसके कारण झगड़े की भी आशंका बनी रहेगी। किसानों ने जीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर चेतावनी दी है कि कांटा दूसरे गांव में लगाया तो डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मनोज, राकेश, रामपाल शर्मा, ब्रजेश शर्मा, उमेश, वेदराम, संजय शर्मा, सतपाल, कालूराम, चीनू शर्मा, राजेश, मलूक, कृष्णपाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें