बड़ौत में बंद पड़ा एसबीआई का एटीएम।
- फोटो : BARAUT
होली पर्व के चलते कई दिनों तक रही बैंकों में छुट्टियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। 24 घंटे रुपये मुहैया कराने का दावा करने वाले बैंकों के एटीएम शोपीस बन चुके हैं। अधिकांश एटीएम में रुपये ही नहीं डाले जा रहे हैं तो कुछ एटीएम के शटर अधिकतर डाउन ही रहते हैं। इससे ग्राहकों को जरूरत पड़ने पर नगदी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बड़ौत नगर में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, यूनियन बैंक, केनरा बैंक सहित दर्जनों बैंकों के एक दर्जन से भी अधिक एटीएम है। कुछ एटीएम को छोड़कर अधिकांश में रुपये नहीं निकल रहे हैं। रविवार को बिनौली रोड पर स्थित यूनियन बैंक, केनरा बैैक के अलावा खत्री गढ़ी के पास एसबीआई के एटीएम पर लोग नकदी निकालने तो गए तो मायूस ही मिली।
उधर, केनरा बैंक के सहायक मैनेजर सचिन पंवार ने बताया कि नकदी का कोई संकट नहीं है। सभी एटीएम में होली पर्व से पूर्व पर्याप्त पैसा डाला गया था। ऐसा हो सकता है कि लोगों ने छुट्टियां को देखते हुए जरूरत से ज्यादा रुपये निकाल लिए हो।