-नाबालिग लड़की समेत चार घायल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
फोटो संख्या 4
बड़ौत। सुल्तानपुर हटाना में ईंट भट्ठे पर मजदूरों के साथ कई लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों से मारपीट कर दी, जिसमें नाबालिग लड़की समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया है। उधर, पीड़ितों के कोतवाली में तहरीर देने, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि निरपुड़ा के रहने वाले अहसान अपने परिवार के साथ सुल्तानपुर हटाना में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। सोमवार को वह भट्ठे पर काम कर रहे थे। इस दौरान पांच-छह लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार लेकर वहां पर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए अहसान व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान अहसान के परिवार की एक नाबालिग लड़की मुस्कान भी घायल हुई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रतीत हो रहा है। घायलों में अहसान, मुस्कान, लुकमान व हारुण को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। जांच कर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।