बागपत में केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में गंधक पोटाश कूटने पर हुए धमाके में झुलसे एक किशोर की एक आंख खराब हो गई तो दूसरे का एक हाथ खराब हो गया, जबकि तीसरे भाई के एक हाथ की चार अंगुलियां खराब हो गईं। सभी का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में रहने वाले कबाड़ी वकील के बेटे कूड़े के ढेर से पॉलिथीन उठाकर लाए थे और बुधवार को घर के अंदर इमाम दस्ते में गंधक पोटाश कूटने पर धमाके में वकील के पांच बेटे जाहिद, शाहिद, माजिद, अरमान, वाहिद झुलस गए थे।