बागपत। कानपुर में आयोजित हुई नेशनल स्तरीय इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन प्रतियोगिता में काठा गांव के अरुण चौधरी उर्फ जैकी ने गोल्ड मेडल जीतकर स्ट्रांगमैन का अवार्ड हासिल किया। विजेता का सोमवार को गांव पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया।
कानपुर में इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की तरफ से आयोजित नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 24 जून तक किया गया था। जिसमें काठा गांव के अरुण चौधरी ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया। 181 किलोग्राम की बैंच प्रेस लगाकर गोल्ड मेडल जीता और स्ट्रांगमैन का अवार्ड हासिल किया। गांव लौटने पर सोमवार को विजेता अरुण चौधरी को बधाई देने वालों का तांता लग गया। उधर गांव के युवाओं ने अरुण का जोरदार स्वागत भी किया। स्वागत करने वालों में नीरज पहलवान, विशाल पहलवान, विवेक, मोनू, विपिन चौधरी, चिंटू शामिल रहे।