फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खनन करके फसल उजाड़ने पर हंगामा किया

विज्ञापन
बागपत के यमुना स्थित सिसाना खादर में खनन कर रही जेसीबी मशीन रोककर हंगामा करते किसान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सिसाना यमुना खादर में सोमवार को किसानों ने रेत खनन करके फसल उजाड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सिसाना गांव के किसान जीत सिंह, वीर सिंह, सत्तो, सुशील, सतपाल, राजो आदि दोपहर को यमुना खादर में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से यमुना खादर में मशीनों से खनन किया जा रहा है और उनके खेतों से फसलों को उजाड़ दिया गया। वह रविवार रात को वहां पहुंचे, तो जान से मारने की धमकी दी गई। किसानों ने वहां खनन में लगी मशीनों को रुकवा दिया और रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। मशीनों को रोकने के बाद ही किसान वापस गए। खनन अधिकारी हवलदार यादव का कहना है कि वहां खनन की अनुमति दी गई है और 30 जून तक की अनुमति है। किसानों की फसल उजाड़ने को लेकर कोई शिकायत आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें