फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अरहमा ने पहला स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- निवाड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जनसंख्या नियंत्रण जागरुकता कार्यक्रम के तहत कराई प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-11
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। निवाड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को युवा कल्याण विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण जागरुकता कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और हमें इसके लिए एकजुट होकर काम करना होगा। प्रतियोगिता में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वहां अरहमा प्रथम, गुलशमा द्वितीय व जिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवक मंगल दल के अध्यक्ष इनाम उल हसन व सचिव ताहिर चौधरी ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद जनसंख्या नियंत्रण के लिए समाज के लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश कुमारी, स्नेह कौशिक, पिंकी तोमर, मोनिका तेजान, हुसैन, अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें