फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन 20 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने जारी की आवेदन की गाइड लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीबीएसई ने 12वीं की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि जारी कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आवेदन करने पर छात्रों को दो हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट की परीक्षा का भी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की व्यक्तिगत परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं दो दिसंबर से 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आवेदन करने पर छात्रों को विलंब शुल्क जमा करना होगा। आवेदन करने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट की परीक्षा देने का भी मौका दिया जाएगा। व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की टर्म-2 में एक बार परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि नए सर्कुलर के अनुसार 2020 और 2021 के छात्र अतिरिक्त विषय के लिए परीक्षा में शामिल हो सकते है। पांच विषय में परीक्षा देने के लिए छात्रों को 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा और अतिरिक्त विषय के लिए प्रति विषय तीन सौ रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें