फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी

Thu, 22 Aug 2024 03:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। विद्यार्थी 31 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि विलंब शुल्क जमा करने के उपरांत पांच सितंबर तक विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। दस सितंबर तक संस्था के प्रधानाचार्य विद्यार्थियों के विवरणों की चेकलिस्ट की जांच कर अपडेट करेंगे। 20 सितंबर तक विद्यार्थियों का संशोधित विवरण वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसके उपरांत संस्था के प्रधानाचार्य 30 सितंबर तक अभ्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली कोष पत्र के साथ क्षेत्रीय कार्यालय और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराएंगे। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें