फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खपराना गांव के पास मिला हिंडन में डूबे युवक का शव

Thu, 22 Aug 2024 03:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा। मिलाना झूंडपुर गांव के बीच हिंडन नदी में नहाते समय डूबे आकाश का शव तीसरे दिन खपराना गांव के पास झाड़ियों में अटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

तमेलागढ़ी गांव के रहने वाले आजाद, वीरेन, बादल और आकाश सोमवार को ट्यूब लेकर हिंडन नदी में नहाने आए थे। मिलाना और झूंडपुर गांव के बीच ट्यूब लेकर हिंडन नदी में उतर गए। तभी ट्यूब में पंचर हो गया और उसकी हवा निकल गई। इससे चारों दोस्त हिंडन नदी में डूबने लगे। तीन दोस्त किसी तरह बाहर निकल गए, जबकि आकाश हिंडन में डूब गया। बुधवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने हिंडन नदी में आकाश की तलाश में सर्च अभियान चलाया। एनडीआरएफ की टीम को खपराना गांव के पास झाड़ियों में आकाश का शव अटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें