फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 करोड़ से बदलेगी 78 गांवों की सूरत

विज्ञापन
बागपत विकास भवन - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। गांवों को पूरी तरह से स्वच्छ बनाने के लिए शासन से 45 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट से 78 गांवों की सूरत बदल जाएगी और कूड़े से खाद बनाकर आमदनी भी बढ़ाई जाएगी। इसकी कार्य योजना भी तैयार हो चुकी हैं और इस पर जल्द ही जमीनी स्तर पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

ओडीएफ प्लस योजना के तहत 78 गांवों के लिए मिले 45 करोड़ 31 लाख 89 हजार 524 रुपये से गांव में उन जगहों पर नालियों का निर्माण होगा। जहां से पानी निकासी की समस्या है और वहां गंदगी रहती हैं। गांवों में कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा व ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदी जाएगी। गीला व सूखा कूड़ा प्रबंधन के साथ ही खाद बनाने के लिए गड्ढे बनाए जाएंगे और वहां खाद तैयार करके गांव की आमदनी बढ़ाने को उसे बेचा जाएगा। इसके साथ ही कूड़ा प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस तरह से यह पैसा खर्च किया जाएगा।
असारा को सबसे ज्यादा एक करोड़ 39 लाख मिले
ओडीएफ प्लस योजना के तहत सबसे ज्यादा बजट असारा गांव को मिला है। असारा को एक करोड़ 39 लाख रुपये मिले हैं। सरूरपुर कलां को एक करोड़ 13 लाख रुपये मिले हैं, तो डौला गांव को एक करोड़ 11 लाख रुपये दिए गए हैं। किरठल गांव को एक करोड़ दस लाख रुपये और कोताना व बिजरौल को एक करोड़ दो हजार रुपये का बजट मिला है, जबकि अन्य गांवों को एक करोड़ से कम का बजट मिला है।
विज्ञापन

--
बड़ौत ब्लॉक के सबसे ज्यादा 20 गांवों के लिए बजट मिला
इस योजना में सबसे ज्यादा गांव बड़ौत ब्लॉक के शामिल हुए है। जहां के 20 गांवों को बजट मिला है। इसके अलावा बागपत के दस गांव, बिनौली के 13 गांव, छपरौली के 11 गांव, खेकड़ा के 11 गांव और पिलाना ब्लॉक के 13 गांवों को बजट मिला है।
कोट...
ओडीएफ प्लस योजना के तहत जिले के 78 गांवों के लिए 45 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट मिला है। इससे गांवों की काफी हालत सुधर जाएगी और कूड़ा प्रबंधन से लेकर खाद बनाने तक का कार्य होगा। इस बजट से जल्द ही कार्य शुरू कराए जाएंगे। अमित कुमार त्यागी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें