फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने किताबों की दुकान में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन ने आग पर पाया काबू, 16 लाख का नुकसान बताया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कासिमपुर रोड पर मंगलवार रात असामाजिक तत्वों ने किताबों की दुकान में आग लगा दी। अग्निशमन दल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें आग से 16 लाख रुपये की क्षति दर्शाई है।
विज्ञापन

नांगल भगवानपुर के नितिन पंवार की कासिमपुर रोड पर किताबों की दुकान है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रात में असामाजिक तत्वों ने उसकी दुकान में शटर के नीचे से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गश्त कर रही पुलिस ने दुकान के अंदर से धुआं उठता देखा तो सूचना अग्निशमन को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखी कॉपी-किताबे व अन्य सामान जल चुका था। उसका कहना है कि दुकान में लगभग 16 लाख रुपये का स्टेशनरी एवं स्पोर्ट्स का सामना जलकर राख हो गया है। उसने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रणधीर सिंह का कहना है कि दुकान में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें