संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को 8180 किशोरों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर व स्वास्थ्यकर्मी व अन्य लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई गई। पिलाना ब्लॉक में सबसे अधिक 1691 किशोरो का टीकाकरण हुआ। बृहस्पतिवार को बागपत ब्लॉक में 1200, बड़ौत में 935, बिनौली में 1660, छपरौली में 1220, खेकड़ा में 1474 और पिलाना ब्लॉक में 1691 किशोरों का टीकाकरण किया गया। इनके अलावा 31 स्वास्थ्यकर्मी, 164 फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक के 75 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई गई।
लोहड़ी पर्व से संबंधित खबर का जोड़-
लोहड़ी का पर्व मनाया
नगर की ठाकुरद्वारा मोहल्ला, भजन बिहार कालोनी, हनुमान मंदिर, मुन्नालाल एंकलेव व यमुना रोड पर बृहस्पतिवार को लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर पार्थ, हिमांशु, ग्रवित, ललित, नरेंद्र नारंग, नंदलाल डोगरा, सुरेंद्र कुमार, रोहण, दीपक सिंधी, नितिन, राजेश गुलियानी, शोकी हलवाई, अमित डोगरा मौजूद रहे।