फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर बालिकाओं ने अपनी-अपनी टीम को जिताने के लिए खूब पसीना बहाया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर सबसे पहले मटका रेस हुई। इसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रोमा ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शशि ने द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद रिले रेस शुरू हुई। इसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बीए तृतीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान पाया। बाधा दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की प्राची ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दिशा जैन ने द्वितीय व बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मीनू ने तीसरे स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं को हराया।
टेबल टेनिस में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा साक्षी तोमर ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिया तोमर ने द्वितीय स्थान पर प्राप्त किया। संचालन खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता डॉ. प्रविता खत्री ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. अनिता जैन ने कहा कि बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनिता जैन प्रवक्ता अर्थशास्त्र, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. वंदना जैन, राजेश जैन, अक्षत कुमार, शिवानी, रेनू, अनुराधा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें