सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य और प्रबंधक द्वारा कॉलेज की उपलब्धियों को बताया। मेधावियों को सम्मानित किया।
रविवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुरादाबाद के भाजपा सांसद कुंवर सर्वेश चौहान, डॉ. आशीष और कॉलेज की प्रबंध समिति ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और लोक गीतों पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कवि गजेंद्र सोलंकी और मनोज कुमार मनोज ने अपनी कविताओं के माध्यम से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सिसाना के प्रधान पुत्र सुनील चौहान ने कॉलेज टॉप करने वाले छात्रों को धनराशि देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार चौहान और प्रबंधक सुरेंद्र सिंह चौहान ने कॉलेज की उपलब्धियों को बताया। अध्यक्ष सत्यपाल चौहान, प्रहलाद सिंह, विजय सिंह राणा, अजय चौहान, उदय चौहान, वेदपाल चाहान, सुधीर नंबरदार, रामअवतार सिंह, ठाकुर कृपाल सिंह, राम सिंह राणा, सुशांत सिंह, विनोद चौहान, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, जयपाल, प्रेमपाल सिंह, अजयपाल, सुदामा चौहान आदि रहे।