फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी शर्ट में अलग ही नजर आएंगे मतगणना कर्मी  

Sun, 26 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी ने लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना कक्ष में मतगणना शुरू होने से अंत तक वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रत्येक मतगणना कर्मी को अलग-अलग रंग की टी शर्ट पहनने के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शनिवार को लखमीचंद पटवारी कॉलेज आफ एजूकेशन पहुंचकर 11 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिकों को 6 मार्च को प्रथम प्रशिक्षण एवं 10 मार्च को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना कार्मिक अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। मतगणना कार्य से जुडे़ कार्मिकों को अपने मोबाइल गेट पर ही जमा कराने होंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ छपरौली, बड़ौत, बागपत के मतगणना स्थल पर कार्मिकों, प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों के पहुंचने के रास्ते और बैरीकेडिंग के लिए स्थान चिह्नित कराए। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को तत्काल मतगणना से संबंधित नक्शा बनाने के भी निर्देश दिए। सुरक्षा कर्मी परिचय पत्र देखकर ही मतगणना कर्मियों को अंदर प्रवेश करने देंगे। 
डीएम ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जायेगी। मतगणना कक्ष में एक समय पर एक राजनीतिक दल का प्रत्याशी अथवा उनका एक एजेंट ही रह सकेंगे। तीनों आरओ के कक्ष के बाहर ब्लैक बोर्ड और एनाउंसमेंट के जरिये मतों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अजीजुल हक, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी रामप्रसाद समेत मतगणना व्यवस्था से जुडे़ सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें