चांदीनगर। फखरपुर गांव में पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी फैल रही है। इससे पशुपालक काफी परेशान हैं। पशुपालन विभाग की टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर सैकड़ों पशुओं की जांचकर टीकाकरण किया तथा दवा दी।
टीम ने खुरपका-मुंहपका व अन्य बीमारियों से पीड़ित करीब 350 पशुओं का टीकाकरण किया। मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने गांव का निरीक्षण कर चिकित्सकों को निर्देश दिए। टीम ने पशुपालकों को पशुओं की बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में बताया। टीम में डॉ. रविश कसाना, डॉ. सुशील, डॉ. सहदेव, राजकुमार, हरिओम आदि मौजूद रहे।