फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एबीवीपी के विभाग संयोजक को जान से मारने की धमकी पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
-हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता ने किया हंगामा, विशेष समुदाय के युवकों ने की अभद्रता
विज्ञापन

-सूचना पर पहुंची पुलिस ने कराया मामला शांत, तहरीर पर मुकदमा दर्ज, देर रात की घटना
फोटो संख्या 2
बड़ौत। फूंसवाली मस्जिद के पास बृहस्पतिवार रात बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर विशेष समुदाय के युवकों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक के साथ गाली-गलौच व अभ्रदता की। वहीं पुलिस को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागपत केे विभाग संयोजक अमित दीक्षित बृहस्पतिवार रात बाइक से दिल्ली बस स्टैंड पर जा रहे थे। जब वे फूंसवाली मस्जिद के पास पहुंचे तो वहां पर एक ट्रक की वजह से जाम लगा हुआ था। काफी इंतजार करने के बाद जब उन्होंने जाम से परेशान होकर बाइक का हॉर्न बजाया तो फूंसवाली मस्जिद केे पास खड़े कुछ विशेष समुदाय के युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान विशेष समुदाय के युवकोें ने उनके साथ अभ्रदता की। वहीं पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर हिन्दू संगठन के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा व अन्य पुलिस बल माैके पर पहुंचे और मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अभ्रदता व गाली-गलौच के संबंध मेें तहरीर प्राप्त हुई है, जिस पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें