बड़ौत में लुहारी गांव निवासी तीन नाबालिग सगी बहनें रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बहनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर तीनों बहनों के नाराज होकर घर से जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों बहने जाती हुई नजर आ रही हैं।
लुहारी गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पड़ोसी के खेत में गन्ना छीलने गया था। गन्ना छीलने के बाद जब वह वापस घर लौटा तो घर से उसकी तीन नाबालिग बेटी लापता थीं। व्यक्ति ने तीनों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इस दौरान गांव में एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों नाबालिग बहनें जाती नजर आ रही हैं।
सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों बहनों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, अनुमान लगाया जा रहा है कि तीनों किसी बात से नाराज होकर घर से कहीं चली गई है, फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। जल्द ही तीनों नाबालिग बहनों को पुलिस बरामद कर लेगी।