फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी और उसके पुत्र को लूटा

विज्ञापन
खेकड़ा कोतवाली मे लूट की घटना की शिकायत करने पहुंचे दिनदहाडे लूट का शिकार हुए गांव ललियाना निवास? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने दोनों को बाइक से गिराकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने खेकड़ा-बड़ागांव मार्ग पर आंगनबाड़ी और उसके पुत्र को चलती बाइक से गिराकर उनसे 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बाइक से गिरने के कारण सिर और आंख में चोट लगने पर मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
थाना चांदीनगर क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी नीलम पत्नी सुभाष आंगनबाड़ी है। उसका खेकड़ा की स्टेट बैंक शाखा में खाता है। बुधवार की दोपहर वह अपने पुत्र अभिषेक के साथ बाइक से खेकड़ा बैंक शाखा में रुपये निकालने के लिए आई थी। 30 हजार रुपये निकालने के बाद लौट रहे थे। खेकड़ा-बड़ागांव मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मां-बेटे को चलती बाइक से नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश नीलम से नगदी का बैग और उसके पुत्र से मोबाइल लूट ले गए। बाइक से गिरने पर मां-बेटा सिर और हाथ में चोट लगने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों के जाने के बाद नीलम ने एक राहगीर के मोबाइल से खेकड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर ललियाना गांव से घायलों के परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पीड़िता ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल भिजवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि आंगनबाड़ी और उसके पुत्र के साथ लूटपाट करने वाले बदमाशों के बारे में अहम सुराग मिले है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें