फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष समेत 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर समेत 25 लोगों के खिलाफ रविवार रात को प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी पर नैथला गांव के यमुना खादर में रविवार रात पट्टा धारक राजीव निवासी बदरखा की गाड़ी रोककर धमकी देने और अवैध वसूली का दबाव बनाने का आरोप है। इसके अलावा वहां पहुंची पुलिस ने हंगामा करने पर भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया और वहां हंगामा करने पर शांतिभंग में चालान किया तो उनको एसडीएम कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बदरखा गांव निवासी राजीव ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि नैथला गांव के यमुना खादर में उनका पट्टा है और रविवार रात अपने पट्टे पर जा रहे थे। रास्ते में भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, विक्रांत चौधरी, सौरभ, रवि प्रधान, अमित, प्रमोद, पिंटू, कपिल, मिंटू, नरेंद्र और 15 अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज की गई और अवैध वसूली का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर एडीएम और खनन विभाग के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की।
इस दौरान हंगामा करने पर पुलिस ने भाकियू भानू जिलाध्यक्ष राजीव तोमर, विक्रांत निवासी बड़ौत, अंकुश तोमर, सागर तोमर निवासी जोनमाना, प्रदीप, रवि, दुर्वेश, प्रमोद, अमित निवासी नैथला, विपिन, नीटू सिंह निवासी सुल्तानपुर हटाना को गिरफ्तार कर लिया। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इसके अलावा वहां हंगामा करने वाले इन 12 आरोपियों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई। वहीं अन्य लोगों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें