फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुबई और बहरीन में फंसे युवाओं की खैर-खबर लेते रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। इस्राइल और ईरान में जंग शुरू होने के बाद दुबई, बहरीन समेत अन्य खाड़ी देशों में फंसे युवाओं की खैर-खबर जानने के लिए परिवार वाले वीडियो कॉल कर रहे हैं और संपर्क नहीं होने पर चिंतित हैं। सोमवार को पांची गांव में लोगों ने वहां शांति के लिए दुआ की। साथ ही युवाओं को भारत वापस लाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिले के शेखपुरा, लुहारा, बरनावा, पांची समेत कई गांवों के युवा दुबई, बहरीन समेत अन्य खाड़ी देशों में फंस गए हैं। वहां मिसाइलें गिरने की जानकारी होते ही यहां से परिवार के लोग बार-बार फोन कर वहां फंसे युवाओं का हाल जान रहे हैं। वहीं सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दे रहे हैं। दुबई में नौकरी करने वाले दानिश निवासी रटौल से उनके परिवार वालों से संपर्क किया तो दानिश ने वहां के हालात की जानकारी दी। दानिश ने बताया कि ईरान की बमबारी से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें