लुहारी गांव निवासी अंकुर दांगी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर मुरादाबाद में तैनात है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात अंकुर दांगी के पिता हरपाल (62) घर में सोए हुए थे, तभी कार सवार तीन बदमाश दीवार फांदकर मकान में घुस गए और हरपाल का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।
वहीं, शुक्रवार को इस घटनाक्रम को लेकर पूर्व प्रधान सुधीर, वर्तमान प्रधान कपिल के साथ काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और जूते, जैकेट व टोपी पुलिस को सौंपते हुए तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें: Meerut: वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मान रही मौत की ये वजह, कैंटीन में करता था काम
तहरीर प्राप्त हुई है। हत्या किए जाने का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। फिर भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत