फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत के युवक को पेट्रोल छिड़ककर दिल्ली में जिंदा जलाया, परिवार में मचा कोहराम, शव को किया सुपुर्द-ए-खाक

Fri, 05 Jan 2024 06:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Muzaffarnagar News : बागपत के युवक को पेट्रोल छिड़ककर दिल्ली में जिंदा जला दिया गया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में परिवार के साथ रहकर अमेजन कंपनी में सामान की डिलीवरी करने वाले युवक के ऊपर बुराड़ी में रिश्तेदारों ने ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक को जलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को कस्बे में शव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई और उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन


बागपत में कस्बे का रहने वाला हसमत अली पिछले करीब 10 साल से अपने परिवार के साथ दिल्ली के बुराड़ी संगम विहार स्थित कॉलोनी में रह रहा था। हसमत के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे पड़ोस में ही रह रहे रिश्तेदारों ने हसमत अली के बेटे नोमान (24) को घर बुला लिया।

आरोप लगाया कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने नोमान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसमें नोमान बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस मान रही मौत की ये वजह, कैंटीन में करता था काम
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव रटौल लाया गया। मृतक के भाई वसीम ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसने बताया कि नोमान अमेजन कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय था, जिसके सहारे ही परिवार का गुजारा होता था।

यह भी पढ़ें: UP: धार्मिक स्थल के निर्माण पर दो समुदायों में ठकराव, जमकर पथराव, जेसीबी भी क्षतिग्रस्त, 12 से अधिक लोग घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें