अब तक पांच लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कम
जनपद में संचालित मलकपुर, रमाला व बागपत चीनी मिलें अब तक करीब 80 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। पिछले साल जनवरी के पहले सप्ताह तक ये तीनों मिलों 85 लाख कुंतल से अधिक गन्ने की पेराई कर चुकी थीं। इस पेराई सत्र में अब तक मलकपुर चीनी मिल 39 लाख, रमाला 27 लाख व बागपत 14 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। यह गत वर्ष की तुलना में पांच लाख कुंतल कम हैं।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रधान का कहना है कि सरकार को पेराई सत्र शुरू करने से पहले बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और नियमित पर्चियां भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए। इनमें प्रदेश सरकार विफल रही है। भुगतान व पर्चियां न मिलने से किसान परेशान हैं।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
रालोद नेता सतेंद्र मलिक का कहना है कि जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है, किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब तक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समस्या थी, अब पर्ची के लिए किसान तरस रहे हैं।
जनपद गेहूं का रकबा घटा रकबा हेक्टेयर
बागपत 50000 15000
मुजफ्फरनगर 82486 25000
बिजनौर 147000 16000
शामली 50606 11000
सहारनपुर 112868 18000
मेरठ 77850 17000