फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: अटल भूजल योजना से सुधरेगा 44 गांव का भूजल स्तर, ये गांव चयनित

Tue, 01 Mar 2022 12:53 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के अतिरिक्त शामली, मेरठ व सहारनपुर भी योजना में किए गए शामिल, 34 करोड़ 51 लाख की धनराशि आवंटित करने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
भूजल स्तर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल भूजल योजना से जनपद बागपत के 44 गांवों का भूजल स्तर सुधरेगा। इस योजना में बागपत के अतिरिक्त शामली, मेरठ व सहारनपुर को भी शामिल किया गया है। इन जनपदों के गांवों में सामुदायिक भागीदारी से वाटर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत ग्रामीणों से बात करके जरूरत के हिसाब से भूजल स्तर कैसे बढ़े, इसकी कार्ययोजना तैयार होगी। फिलहाल जनपद बागपत से 34 करोड़ 51 लाख की धनराशि आवंटित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अटल भूजल योजना का उद्देश्य भूजल स्तर बढ़ाना है। योजना के अंतर्गत जन सहभागिता से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उसी आधार पर काम होगा। जनपद में बागपत व पिलाना ब्लॉक में भूजल स्तर की स्थिति काफी गंभीर है। इसलिए दोनों ब्लॉक से 44 गांवों को चिह्नित किया गया है।

यह भी पढ़ें: गजब: मारूफ के खेतों में उगे फूलों से महकते हैं राष्ट्रपति भवन और संसद, 30 लोगों को दे रहे रोजगार

विज्ञापन

पिलाना ब्लॉक से गांव हैं चयनित
बसी, टीकरी, बिलोचपुरा, चंद्रावल, डौला, दौलतपुर, ढिकौली, खेकड़ा, काठा, प्रहलादपुर, खिदौड़ा ललितपुर, दत्तनगर, मकरंदपुर ओटी, मातंतनगर, मवीखुर्द, पांची खासपुर, रामनगर, सैडभर, सैदपुर खुर्द,  सांकलपुट्ठी, शाहजहांपुर सिंघावली अहीर, बासौद, गौसपुर, हिसावदा, पिलाना, पूठड़ आदि शामिल हैं।

बागपत ब्लॉक से ये गांव चयनित
अहेरा, बागपत एमबी, बिचपुरी कनोली, बिहारीपुर, बुडे़रा, चोपरा महेशपुर, चूल्हाड़ा, धनौरा सिल्वरनगर, फैजपुर निनाना, फजलपुर, फतेहपुर पुट्ठी, खेड़की, लदवाड़ी, राजपुर खामपुर, पावला बेगमाबाद, सिसाना, सूरजपुर महानआवा, सुल्तानपुर हटाना, ट्योढी शामिल हैं।
विज्ञापन

ये हैं शामली जनपद के कांधला ब्लॉक के गांव
शासन की ओर से इस योजना में बागपत, शामली, सहारनपुर व मेरठ को शामिल किया गया है। शामली के कांधला ब्लॉक में शामिल 14 ग्राम पंचायतों में भारसी, ब्रह्मखेड़ा, डांगरौल, हुरमजपुुर, खासपुर, किवाना, लिसाढ़, मतनावली, रामपुरखेड़ी, सल्फा, सुन्ना, ताहरपुर भभीसा, खंदरावली, रसूलपुर गुजरान आदि है। 

चार विभाग मिलकर करेंगे काम 
इस योजना में चार विभाग मिलकर काम करेंगे। जिसमें लघु सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग व मनरेगा मिलकर काम करेंगे।

34 करोड़ 51 लाख की शासन को भेजी मांग
जनपद में अटल भूजल योजना के आईईसी एक्सपर्ट अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बागपत व पिलाना ब्लॉक में 85 तालाब हैं। इन्हें पुनर्जीवित करने के लिए 16 करोड़ 24 लाख रुपये की मांग की गई है। दोनों ब्लॉकों में ड्रिप के लिए 9 करोड़ 18 लाख व स्प्रिंकुलर सिंचाई के लिए 9 करोड़ 9 लाख रुपये मांगे गए हैं। जनपद बागपत के लिए कुल 34 करोड़ 51 लाख राशि आवंटित किए जाने की मांग भेजी है। 

क्या है अटल भूजल योजना
गिरते भूजल स्तर में सुधार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अटल भूजल योजना शुरू की गई है। इसमें कम पानी में अधिक पैदावार वाली फसलों की बुवाई, पुराने तालाब और पोखरों को पुनर्जीवित करने, ड्रिप और स्प्रिंकुलर सिंचाई के साथ पानी को संजोने के स्रोत तलाशे जाएंगे। जल संरक्षण और जल संचयन से पानी का स्तर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें