फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: पहले लगवाएंगे टीका, फिर होगी पढ़ाई, नया सत्र शुरू करने के साथ ही पहले टीकाकरण कराया जाएगा

Sun, 27 Mar 2022 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

12-14 वर्ष की उम्र वालों को टीका लगाने का 55 हजार 197 का लक्ष्य है। अभी करीब 90 को टीका लग चुका है। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से टीकाकरण में बढ़ोतरी हो सकती है। 
विज्ञापन
बागपत में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में भले ही स्कूलों में परीक्षा के कारण कोरोना रोधी टीका अभी तक ज्यादा बच्चों को नहीं लग सका हो। मगर, टीका लगवाने के लिए बच्चे काफी उत्साहित हैं। स्कूल स्तर पर उसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। अब नई कक्षा मेें पढ़ाई के साथ ही बच्चों को टीका लगवाया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार के 12-14 वर्ष की उम्र वालों को टीका लगाए जाने की शुरूआत करने की घोषणा के बाद ही स्कूलों ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी थी। स्कूल संचालकों को किशोरों को टीका लगाए जाने के दौरान होने वाली सभी प्रक्रिया की जानकारी है।

इसलिए ही स्वास्थ्य विभाग के जानकारी मांगने से पहले ही स्कूल संचालक अपने स्तर से टीकाकरण की प्रक्रिया में जुट गए थे। इससे ही पता चलता है कि टीका लगवाने को लेकर जिस तरह से बच्चे उत्साहित है, उसकी तरह स्कूल संचालक भी बच्चों को टीका लगवाकर सुरक्षित करना चाहते है। 
विज्ञापन


अभी हर दिन 20-30 को लग रहा टीका
12-14 वर्ष की उम्र वालों को टीका लगाने का 55 हजार 197 का लक्ष्य है। अभी करीब 90 को टीका लग चुका है। दो दिन से औसतन 20-30 को टीका लग रहा है। सोमवार से इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: पति ने मामूली बात पर पत्नी को गर्दन रेतकर उतारा मौत के घाट, सामने आई हत्या की ये वजह

विज्ञापन

मेरी उम्र 14 वर्ष है और मुझे अब कोरोना रोधी टीका लगवाना है। अभी हमारी परीक्षा चल रही थी, इसलिए वैक्सीन नहीं लगवाई। अब मैं 8वीं कक्षा में आई हूं और पढ़ाई शुरू करने से पहले ही टीका लगवाऊंगी। इससे कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। - अनुसरा शर्मा

मेरी उम्र 13 साल है और मैं अब सातवीं कक्षा में आया हूं। परीक्षा के कारण वैक्सीन नहीं लगवाई थी, लेकिन अब परीक्षा खत्म हो गई है। सरकार ने 12-14 वर्ष की उम्र वालों को वैक्सीन लगवाने के कहा तो काफी खुशी हुई। अब सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लिए जाएंगे। - अक्ष वशिष्ठ

मैं सातवीं कक्षा में पढ़ रहा हूं। सरकार ने दस दिन पहले ही 12-14 साल की उम्र वालों को टीका लगवाना शुरू किया तो खुशी हुई। क्योंकि कोरोना संक्रमण से टीके से बचाव बताया जा रहा है। इसलिए टीका जरूरी है और अब जल्द ही टीका लगवाएंगे। - आरूष शर्मा

सरकार ने जब 12-14 वर्ष की उम्र वालों को कोरोना रोधी टीका लगाने की शुरूआत करने की घोषणा की थी। अभी परीक्षा में व्यस्त होने के कारण टीका नहीं लगवाया गया है। अब सभी को स्कूल स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करके टीका लगवाएंगे और इसके लिए अधिकतर अभिभावकों की अनुमति भी मिल चुकी है। - अमित चौहान, प्रधानाचार्य गेटवे इंटरनेशनल स्कूल

बच्चों को जल्द से जल्द टीका लगवाने के लिए सूची तैयार हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका जरूरी है। कोरोना के कारण कई बार स्कूल बंद करने पड़े है तो बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है। इसलिए जल्द से जल्द टीके लगवाए जाएंगे, जिससे बच्चे सुरक्षित रहे और उनकी पढ़ाई भी बाधित नहीं हो। - अजय गोयल, प्रबंधक सेंट एंजेल्स स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें