फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद डॉ. सत्यपाल बोले: पश्चिम बंगाल में गुंडाराज, निर्दोष थे पश्चिम बंगाल में जलाए गए लोग

Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पश्चिम बंगाल में गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद डॉ. सत्यपाल ने कहा कि पहले हमारा रास्ता रोककर विरोध किया, पैदल थाने गए तो वहां भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। प्रतिनिधिमंडल ने बीरभूम की स्थिति की रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को सौंपी है, केंद्र को संज्ञान लेने की अपील की है।
विज्ञापन
डॉ. सत्यपाल सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में गुंडाराज कायम है। बीरभूम में पिछले दिनों जिन आठ लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी, वे निर्दोष थे। इसके बावजूद उन्हें बेरहमी से मारा गया। भाजपा प्रतिनिधिमंडल वहां पहुंचा तो रास्ता रोक कर विरोध किया गया। पैदल थाने गए तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने वहां भी हंगामा किया। बताया कि बीरभूम की स्थिति की रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को सौंपी गई है।

विज्ञापन


सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी उस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आठ लोगों को जिंदा जलाने की घटना होने पर वहां भेजा था। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शनिवार को बागपत पहुंचने पर बीरभूम के हालात बताए।

यह भी पढ़ें:  यूपी: बागपत में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि जब प्रतिनिधिमंडल बोगतुई गांव में जा रहा था। उनकी गाड़ियों के आगे चल रहे ट्रक टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने आग लगा दिया। उनका रास्ता रोककर हंगामा किया, जिसके चलते वे आगे नहीं जा सके।

स्थिति को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल किसी तरह पैदल ही थाने पहुंचा तो वहां भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बीरभूम की स्थिति के बारे में रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को सौंप दी है।

सांसद ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सीबीआई जांच की मांग की थी। मगर, अच्छी बात यह है कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को यह केस सीबीआई को ट्रांसफर कराने का आदेश दे दिया है। यदि ऐसा ही होता रहा तो पश्चिम बंगाल के लोगों का जीवन असुरक्षित है। इसका संज्ञान केंद्र सरकार को लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें