फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक करेंगे अमन कुमार को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। गृह मंत्रालय भारत सरकार के राजभाषा विभाग की इकाई नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति बागपत द्वारा सदस्य कार्यालयों के मध्य से आयोजित मुहावरा चित्रकथा प्रतियोगिता में नेहरू युवा केन्द्र बागपत कार्यालय से अमन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने मात्र डेढ़ मिनट की समयावधि में 15 हिंदी मुहावरों की पहचान कर प्रथम रैंक हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर इंडियन बैंक से तनु राजपूत और तृतीय स्थान पर इंडियन बैंक से अश्विनी एम नायर विजेता रहे। सांत्वना श्रेणी में आयुषी और आबिद हुसैन विजेता रहे। नराकास बागपत के सचिव प्रकाश माली ने बताया कि शुक्रवार को होटल सेंट्रम, बड़ौत में समिति की अर्द्धवार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय के कार्यान्वयन सहायक निदेशक अजय कुमार चौधरी और नराकास बागपत के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने विजेताओं को पुरुस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें