फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा और सुविधा नहीं मिली तो नवीन मंडी होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा और सुविधा नहीं मिली तो नवीन मंडी होगी बंद
विज्ञापन

बड़ौत। चावल व्यापारी से लूट के प्रकरण में सुरक्षा की मांग को लेकर व्यापारी कोतवाली पहुंचे और वहां मौजूद डीएम और एसपी से मिले और उनसे व्यापारियों को सुरक्षा दिलाने की मांग की। इस दौरान बड़ौत के विधायक, पालिका के चेयरमैन और भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने मांग पूरी न होने पर नवीन मंडी बंद करने की चेतावनी दी। हालांकि डीएम ने उन्हें सुरक्षा देने और नवीन मंडी मेें बैंक शाखा खुलवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान व्यापारियों ने कहा नवीन मंडी में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। न तो वहां पर व्यापारियों की सुरक्षा की कोई गारंटी है और नहीं मंडी से कैश ले जाने की कोई व्यवस्था। सुरक्षा के अभाव में पुलिस से बदमाश व्यापारियों के साथ लूटपाट और हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं और सुरक्षा प्रदान न होने पर आक्रोशित है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर नवीन मंडी बंद करने की चेतावनी दी। इस दौरान डीएम शकुंतला गौतम ने व्यापारियों को सुरक्षा का आश्वासन दिया और जल्द ही नवीन मंडी में बैक खोले जाने की बात कहीं। इस दौरान नगर में हॉट स्पॉट एरिया को छोड़कर अन्य जगहों पर दुकानों को खुलवाने की बात उठाई। इस अवसर पर विधायक केपी मलिक, पालिका के चेयरमैन अमित राणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, राजीव गर्ग, दिनेश जैन, नीरज गुप्ता, विनोद गोयल, आकाश बंसल, योगेश जिंदल, प्रदीप बामनौली, सोनू सैनी, सचिन जैन, सुरेश जैन, अमित कुमार, ललित, मुदित, भूपेश आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

व्यापारियों का साथ खड़ा हूॅ
बड़ौत। नगर के पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा व्यापारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर मै उनके साथ हूॅ। इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। व्यापारी समाज जो भी निर्णय लेगा, उसका समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों को मिले सुरक्षा
बड़ौत। विधायक केपी मलिक ने कहा काफी समय से नवीन मंडी के व्यापारी सुरक्षा को लेकर मांग उठा रहे हैं, इसे लेकर डीएम और एसपी से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनका पूरा समर्थन व्यापारियों के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें