रमाला। किशनपुर बराल निवासी आईटीबीपी के हवलदार की दिल्ली के अस्पताल में हार्टअटैक के कारण मौत हो गई। मृतक रमेश (53) पुत्र रामरतन किशनपुर गांव का रहने वाले थे। वह आईटीबीपी में हवलदार के पद पर तैनात थे। उसके बेटे देवा ने बताया कि उसके पिता पिछले दो वर्ष से दिल्ली में ही तैनात थे। बुधवार सुबह हैड क्वार्टर दिल्ली से घर पर सूचना मिली कि उनको हार्टअटैक की शिकायत हुई, उन्हें बत्तरा हास्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन दिल्ली रवाना हो गए। सूचना के बाद उनकी पत्नी राधा का रो रो कर बुरा हाल है। उनके तीन बेटी और एक बेटा है।