फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के सभी परिजन नामजद, गांव में पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसपी कार्यालय पर दुष्कर्म पीड़िता की दादी ने किया था आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपी कार्यालय पर दुष्कर्म पीड़िता की दादी के आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में उसके साथ ही माता-पिता व अन्य परिजनों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बिनौली थानांतर्गत एक गांव की किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया था। जिसमें मुकदमा दर्ज करके युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके बाद युवक पक्ष ने किशोरी के परिजनों पर छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके विरोध में किशोरी की दादी ने शनिवार को एसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया था। इसमें पुलिस ने 36 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें किशोरी की दादी के साथ ही माता-पिता व अन्य सभी परिजनों को नामजद किया गया है। वहीं सीओ क्राइम हरीश भदौरिया ने रविवार को गांव के कई लोगों के बयान दर्ज किए है, जिससे उनको जांच में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें