बड़ौली गांव में विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : BARAUT
बड़ौली गांव में आयोजित हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़ौली गांव में शनिवार को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के कई गांवों के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 1500 मीटर दौड़ में आकाश और 400 मीटर दौड़ में दीपक ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आशुतोष तोमर ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इससे शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता में बड़ौली, ट्यौढ़ी, शिकोहपुर, बड़ौत, सरूरपुर, जौनमाना, ढिकाना, बावली, मलकपुर आदि गांवों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 1500 मीटर दौड़ में आकाश ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय, नितिन ने तृतीय, 400 मीटर दौड़ में दीपक ने प्रथम, प्रवीण ने द्वितीय, आशीष ने तृतीय, 200 मीटर दौड़ मेें अक्षित ने प्रथम, नीटू ने द्वितीय व सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्रभाकर ने प्रथम, रविंद्र ने द्वितीय व अमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रैक सूट, ट्राफी और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।