फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के अभाव में मुसीबत बना तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली। बिनौली गांव के पूजाये वाले मोहल्ला स्थित तालाब कई वर्षों से सफाई की बांट जोह रहा है। ग्रामीणों के लिए गंदगी से अटा तालाब परेशानियों का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

तालाब के अटा होने से मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। घरों में गंदा पानी घुस जाता है। इससे संक्रामक बीमारी के फैलने का डर बना रहता है। तालाब के संबंध में राकेश कश्यप का कहना है कि तालाब की वर्षों से सफाई नहीं हुई है। ग्रामीण आदित्य भाटिया का कहना है कि कई बार तालाब में पशु घुस जाते हैं। वे दल-दल में फंसकर उनकी मौत हो जाती है। तालाब की सफाई होना बेहद जरूरी है। धर्म सिंह का कहना है कि तालाब अटा होने से जीव जंतु आदि निकलकर घरों में घुस आते हैं। इससे ग्रामीणों एवं मवेशियों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण सचिन पांचाल का कहना है तालाब की सफाई न होने से मोहल्ले से जल निकासी नहीं हो पाती है। गंदगी के कारण मोहल्ले में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा रहता है। तालाब के संबंध में ग्राम प्रधान रेनू धामा का कहना है कि वह तालाब की सफाई कराने को लेकर काफी गंभीर हैं। प्रशासन को इसकी फाइल बनाकर भेज दी गई है। जल्द ही तालाब की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें