फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक पर पथराव

Tue, 29 Mar 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल कृषि उपनिदेशक धुरेंद्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में कुछ लोगों ने कृषि विभाग के दफ्तर में उप निदेशक (कृषि) पर पथराव कर दिया । इससे वह घायल हो गए। उन्होंने कृषि विभाग के चालक पर ही पथराव करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ आरोपी चालक की पत्नी ने उप निदेशक कृषि पर पूरे परिवार को कुचलने के प्रयास का आरोप लगाते कोतवाली में तहरीर दी। इस घटना को लेकर काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


उप निदेशक (कृषि) धुरेंद्र कुमार ने कहा उनकी सरकारी गाड़ी के चालक नरेश कुमार का सहारनपुर जनपद में पिछले कई माह से ट्रांसफर हो रहा है। इसके बावजूद नरेश वहां पर नहीं जा रहा है। उन पर ट्रांसफर कराने का आरोप लगाते हुए उनके साथ आए-दिन गाली-गलौच करता है। जबकि उनका उसके ट्रांसफर से कोई लेना देना नहीं है। वे सोमवार को अपने दफ्तर से बाहर जाने के लिए गाड़ी में बैठे।

इसी दौरान चालक नरेश ने पहले उनकी गाड़ी पर चढ़कर उन पर हमला किया। इसके बाद उन पर ईंटें बरसा दीं। यहां तक कि चालक की पत्नी ने भी उन पर ईंटों से हमला किया। इससे वे घायल हो गए। साथी कर्मचारियों ने उनका बागपत सीएचसी में इलाज कराया। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। चिकित्सकों ने उप निदेशक को मेरठ रेफर किया। दूसरी तरफ चालक नरेश की पत्नी संतोष का आरोप है कि पांच माह पूर्व कार्यालय के एक कर्मचारी से उनके पति का विवाद हो गया था। उपनिदेशक कृषि ने उनके पति के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की।
विज्ञापन


तभी से ही उप निदेशक कृषि उनके पति से रंजिश रखते हैं। उन्होंने उसके  पति का पहले मेरठ मंडल, फिर सहारनपुर ट्रांसफर करा दिया था। ट्रांसफर निरस्त हो चुका है। इस संबंध में फैक्स और ई-मेल आ चुके हैं, लेकिन उप निदेशक कृषि ने उसे माननेे से इंकार कर दिया। सोमवार को उनके पति नरेश कुमार बागपत ट्रांसफर संबंधी असली प्रतिलिपि उप निदेशक कृषि को देने पहुंचे, लेकिन उप निदेशक कृषि ने उसे भी लेने से इंकार कर दिया।

इसके बाद वह खुद अपने बच्चों के साथ गाड़ी में बैठे उप निदेशक कृषि के पास पहुंची। इस दौरान उन्होंने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी उप निदेशक कृषि और उनके स्टाफ ने उनके साथ हाथापाई की। आरोप है कि उनके साथ यह सब कुछ अनुसूचित जाति से होने के कारण किया जा रहा है। उनके पति को पांच माह से वेतन भी नहीं दिया। इससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। 

उधर, कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने कहा उप निदेशक कृषि और गाड़ी चालक की ओर से तहरीर आ गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। फिलहाल मामला आपसी विवाद का लग रहा है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें