फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोर पंथ भारत की प्राचीन पवित्र परंपरा: स्वामी अवधेशानंद गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के डिप्टी स्पीकर हॉल में इतिहासकार डॉ अमित राय जैन की नई पुस्तक ‘द अघोरी ऑफ इंडिया’ का विमोचन समारोह जूना पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी जी ने किया।
विज्ञापन

आचार्य अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भारत की प्राचीन एवं पवित्र परंपरा अघोर पंथ के विषय पर यह पुस्तक बेहतरीन प्रकाश डालेगी। जनता में फैली भ्रांतियां दूर होगी। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीके सजीनारायणन ने कहा कि भारत के इतिहास और संस्कृति को देश के आजाद होने के बाद भी सही रूप में सामने नहीं लाया गया। अल्मोड़ा के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री पवन कुमार ने हिंदू संस्कृति को अक्षय बनाए रखने का आह्वान किया। प्रकाशन समूह के प्रबंध निदेशक प्रशांत जैन ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया। भारतीय बुद्धिजीवी परिषद के सचिव प्रोफेसर संजय वर्मा, अखिल भारतीय स्थानकवासी जैन समन्वय समिति के राष्ट्रीय सचिव सुधीर जैन कोटा, अनुराग जैन, मोहित जैन, शुभा शर्मा, रिमी अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें