कहा कि एक लंबे समय तक ब्रेन वॉश होने के कारण वे मानसिक तौर पर इतना कमजोर हो जाते हैं कि कुछ लोग उन्हें आतंकवादी बना देते हैं। भारतीय मुसलमान बच्चे को समझना होगा कि हम भारत के समाज से अलग नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: टूटा हादसों का कहर: फिल्मी स्टाइल..., 120 की स्पीड पर थी कार, 18 टायरा ट्रक में घुसी, 5 की मौतों से मचा कोहराम
उन्होंने बताया कि मैं वृंदावन जाती हूं और कृष्ण भक्ति में झूमती हूं। श्रीराम राममन्दिर निर्माण के लिए भी उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। कहा कि भारतीय मुसलमान को गर्व होना चाहिए कि हम रहीम, रसखान, दाराशिकोह, कबीर आदि की परंपरा वाले सनातनी मुसलमान हैं। हमारा धर्म सनातन है, पंथ इस्लाम है और संस्कृति हिंदू है।