बिनौली। आर्य समाज मंदिर, फजलपुर सुंदर नगर में चल रहे आर्य समाज के 92वें वार्षिकोत्सव का रविवार को धूमधाम से समापन हो गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने आर्य समाज की वैदिक विचार धारा को अपनाने का निर्णय लिया।
समापन अवसर पर मंदिर परिसर मेें यज्ञ हुई। इसमें लोगों ने आहुति दी। इसके बाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज तेडा और शांतिदेवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर सुंदर की छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि नरेंद्र तोमर उद्यमी दिल्ली रहे।
इस अवसर पर स्वामी यज्ञमुनि वानप्रस्ती, अंज्ञीनेश मुनि, स्वामी सत्यवेश, विमेल किशोर आर्य वैदिक प्रवक्ता, ओमपाल शास्त्री व आचार्य गजराज सिंह ने ग्रामीणों से महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
साथ ही शराब, नशाखोरी से समाज को बचाने को संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता मास्टर रमेश ने की। संचालन मास्टर विनोद कुमार ने किया। समापन अवसर पर अशोक आर्य, डॉ. ईश्वर सिंह आर्य, मास्टर विजय सिंह, नरेश वर्मा, इंद्रपाल, संजय, मास्टर रमेश आदि रहे।