फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केंद्रों पर 4536 किशोरो ने लगवाया सुरक्षा का टीका

विज्ञापन
बागपत में टीका लगाती महिला स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को 33 केंद्रों पर 4536 किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। इनके अतिरिक्त सभी ब्लॉक में 981 स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और बुजुर्गों ने बूस्टर डोज लगवाई। बृहस्पतिवार को पिलाना ब्लॉक में सबसे अधिक 1856 और छपरौली ब्लॉक में सबसे कम 300 किशोरों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एससीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बागपत ब्लॉक में 348, बड़ौत में 431, बिनौली में 1187, छपरौली में 300, खेकड़ा में 414 और पिलाना ब्लॉक में 1856 किशोरों का टीकाकरण किया गया। इनके अतिरिक्त 606 स्वास्थ्यकर्मी, 253 फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 122 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण में तेजी लाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। टीकाकरण न कराने वाले लोगों को चिह्नित कर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें