फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ के चालक की हालत में सुधार, सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एडीओ पंचायत की गाड़ी के चालक की हालत में अब सुधार है। लेकिन उसके शुक्रवार को बयान नहीं हो सके। पुलिस शनिवार को उसके बयान दर्ज कर सकती है। वहीं उसकी सुरक्षा के लिए एक पुलिस कर्मी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडीओ कृष्णपाल मान की गाड़ी के चालक गौरव को कलक्ट्रेट के बाहर गोली मार दी गई थी। जिसका गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसका ऑपरेशन होने के बाद बृहस्पतिवार को दोबारा से हालत बिगड़ गई थी और उसको खून चढ़ाना पड़ा था। इसलिए ही पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी। एडीओ कृष्णपाल मान ने बताया कि गौरव की हालत में अब सुधार है। वहीं अस्पताल में आईसीयू वार्ड के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने के कारण वहां पुलिस कर्मी को तैनात कर दिया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में जाकर स्थिति बेहतर होने पर गौरव के बयान लिए जाएंगे, जिससे घटना को लेकर अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें