फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल्टी जमा न करने वाले भट्ठा संचालकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने अधिकारियों को दिए वसूली में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी राज कमल यादव ने कर करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को वसूली में तेजी लाने व रॉयल्टी जमा न करने वाले भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप वादों का निस्तारण न करने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

डीएम ने स्टांप वाद, राजस्व संहिता के अविवादित वरासत, अविवादित दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण का आवंटन, चकमार्ग और सार्वजनिक उपयोग की भूमि में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्टांप विभाग ने 10 करोड़ 40 लाख के सापेक्ष 9 करोड़ 39 लाख, परिवहन विभाग ने आठ करोड़ 72 लाख के सापेक्ष18 करोड़ 6 लाख, वाणिज्य व्यापार कर ने 6 करोड़ 16 लाख के सापेक्ष तीन करोड़ 71 लाख, आबकारी विभाग ने 17 करोड़ 70 लाख के सापेक्ष 15 करोड़ तीन लाख की वसूली की। उन्होंने तहसीलदार व अमीनों को राजस्व बढ़ाने और रॉयल्टी जमा न करने वाले भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण, रिट याचिका, खतौनी अंश निर्धारण की कार्रवाई, स्वामित्व योजना, रोस्टर के अनुसार खतौनियों का दाखिला, एंटी भू माफिया पर किए गये कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, एसडीएम अनुभव सिंह, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार, सुभाष सिंह, तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें