फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आखिर मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी, गोली लगने से हुआ घायल, सरेंडर करने बाद कोर्ट से भागा था सचिन

Tue, 12 Jul 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

अदालत में सरेंडर करने बाद भागा आरोपी मुठभेड़ में दबोचा गया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदालत में आत्मसमर्पण करने के बाद फरार हुए आरोपी टीकरी गांव के सचिन को पुलिस ने सूजरा नहर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


टीकरी के रहने वाले सचिन के खिलाफ वर्ष 2018 में दोघट थाने में जानलेवा हमला और बागपत कोतवाली में एससी, एसटी एक्ट और धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। धोखाधड़ी व एससी, एसटी एक्ट के मुकदमे में उसका कुछ दिन पहले ही गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। मंगलवार को सचिन ने एससी, एसटी अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। उसको कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल अफजाल की कस्टडी में दिया गया। तभी आरोपी सचिन कांस्टेबल को चकमा देकर अदालत से फरार हो गया। अदालत से आरोपी के भागने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस उसे तलाशने में जुट गई। 

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि पुलिस उसको तलाश कर रही थी, जगह-जगह चेकिंग की जा रही थी। मंगलवार रात को सूजरा नहर के पास सचिन नजर आया। उसे देखकर पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग करने पर गोली उसके पैर में लग गई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि उसके पास से एक तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत से भागने के मामले में कोर्ट मोहर्रिर व आरोपी पर मुकदमा 
अदालत से आरोपी सचिन के भागने पर एससी, एसटी अदालत के रीडर विकास विश्नोई की तरफ से कोतवाली में आरोपी सचिन व कोर्ट मोहर्रिर कांस्टेबल अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वह कोर्ट में सरेंडर करने के कुछ देर बाद ही भाग निकला था। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: असलम का शव देख बेकाबू हुई भीड़, घायल युवकों को पकड़कर पीटा, देखें भीषण हादसे की तस्वीरें

परिजनों के दबाव में किया था सरेंडर
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उसका गैर जमानती वारंट जारी हो गया था और उसको पकड़ने के लिए पुलिस घर जा रही थी। इस कारण वह परिजनों के साथ सरेंडर करने के लिए अदालत में पहुंचा था। एसपी के अनुसार परिजनों ने उस पर दबाव दिया तो सचिन सरेंडर करने के लिए पहुंच गया। आशंका है कि परिजनों के जाने के बाद वह वहां से चकमा देकर भाग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें