मेरठ में बेटी का जन्मदिन मनाकर लौट रहे बागपत के टिंकू प्रजापति (31) की बाइक में मेरठ-बागपत हाईवे पर सराय मोड़ के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें टिंकू की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। जिसका पिलाना सीएचसी में उपचार कराया गया।
अमीनगर सराय में कस्बे के माता मोहल्ले में रहने वाले टिंकू प्रजापति की पत्नी अपने मायके मेरठ रहती है। मंगलवार को टिंकू की बेटी का जन्मदिन था। जिसके चलते टिंकू अपने भतीजे आदित्य के साथ देर शाम बेटी का जन्मदिन मनाने मेरठ गया था। वहां से लौटते समय मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हाईवे पर जैसे ही सराय मोड़ पर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आदित्य दूर जाकर गिरा।