फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: युवक ने खुलेआम की तमंचे से फायरिंग, वीडियो वायरल, फिर भी आरोपी को नहीं तलाश पाई पुलिस

Thu, 19 Sep 2019 11:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तमंचे से फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में तमंचे से गोली चलाने की वीडियो वायरल होने के बाद पूरी रात पुलिस युवक को ढूंढती रही। उसका नाम और पता तो निकाल लिया। लेकिन अभी वह हाथ नहीं लग सका है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बुधवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। इसमें एक युवक हाथ में तमंचा लेकर हवाई फायर कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने वीडियो वायरल के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी और एसआई पंकज ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई। पूरी रात भागदौड़ के बाद वीडियो वायरल करने वाला युवक अंकुर उर्फ डीडी पट्टी चौधरान बड़ौत का बताया जा रहा है। लेकिन अभी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: तमंचा लेकर थाने पहुंचा अर्जुन, बोला- फायरिंग करने का मुझे शौक, बर्थडे पर की थी ये हरकत
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि अंकुर नामक युवक की तलाश में टीम गठित की गई है और शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

बता दें कि आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जा रहे हैं जो पुलिस के लिये सिरदर्द बने है। पिछले दिनों एक युवक ने हथियारों के साथ फेसबुक पर फोटो अपलेाड किया था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा युवकों को पीटने के साथ ही अन्य वीडियो वायरल हो चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें