फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वजन कम करने के लिए दवाई ऑनलाइन मंगवाकर खाने से चली गई युवक की जान

Mon, 03 Feb 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
माता कॉलोनी निवासी मृतक किसान संगठन के जिला उपाध्यक्ष फुरकान पहलवान का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
बागपत। वजन कम करने की चाहत में अगर आप दवाई खाते हैं तो उससे जान भी जा सकती है। बागपत की माता काॅलोनी के रहने वाले किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष फुरकान पहलवान (40) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वजन कम करने को सोशल साइट पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन दवाई मंगवाई। उस दवाई को खाने से किडनी खराब हो गई और रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फुरकान का वजन बढ़ने लगा और पेट बाहर निकलने लगा। उसने सोशल साइट पर वजन कम करने की दवाई का विज्ञापन देखा। उस दवाई को छह महीने पहले मंगवा भी लिया। दवाई करीब एक महीने तक खाने के बाद वजन तेजी से कम होने लगा, मगर शरीर पर इसका प्रतिकूल प्रभाव दिखाई दिया। उसको पेट में दर्द हुआ तो परिवार वालों ने दवाई दिलवाई। उससे आराम नहीं मिला तो उसको दिल्ली के एम्स में लेकर पहुंचे।
फुरकान के भाई इरफान ने बताया कि वहां जांच करने पर चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उन्होंने गलत दवाइयां खाई हैं। इसके बाद फुरकान ने वजन कम करने को ऑनलाइन दवाई मंगवाकर खाने की बात बताई तो चिकित्सकों ने उससे ही उनकी किडनी खराब होने की बात कही।
विज्ञापन

पिछले कई महीने से फुरकान का उपचार चल रहा था, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। डायलिसिस भी शुरू कराई तो उससे भी फायदा नहीं हुआ। फुरकान की रविवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें