बागपत के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत:शिक्षक
बागपत। शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा कराई गई। कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए हुई इस परीक्षा में 76 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए संचालित अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश के लिए कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्र आवेदन करते हैं। कक्षा आठ में पढ़ने वाले विद्यार्थी कक्षा नौ में प्रवेश को आवेदन करते हैं।
रविवार को शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा कराई गई। प्रवेश परीक्षा में कक्षा छह में पंजीकृत 36 विद्यार्थियों में 34 तो कक्षा नौ में पंजीकृत 44 में से 42 ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कक्षा छह व कक्षा नौ में दो-दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।